Ad image

ग्राम पंचायत केंथ में स्वच्छता व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर(दिन – रात) के अंतर्गत शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में शारीरिक व्यायाम के साथ दिन की शुरुआत की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत केंथ में स्वच्छता अभियान व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक करने की कोशिश की। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की अपील की। शाम को बौद्धिकसत्र में श्री नवीन सिंह चौहान ,जो कि वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में कार्यरत हैं , मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहे । इनके साथ श्री तिवारी जी ,आध्यात्मिक गुरु, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि किस प्रकार से उन्होंने अपनी गरीबी हालत से होकर गुजर कर इस मुकाम को हासिल किया है आप लोगों को भी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए । इस मौके पर तिवारी जी ने स्वयंसेवियों को गीता ज्ञान के साथ रामायण चौपाइयों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का गुणगान करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री भुवन चंद्र डिमरी, अनु सेवक श्री अनिल, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र एवं स्वयंसेवी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!