जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 फरवरी, 2024। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की भौतिक प्रगति, वित्तीय प्रगति, पुनरीक्षण आंगणन, स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष बचत, एफएचटीसी प्रगति, हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं रिपोर्टिंग, जीओ टैगिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में प्रगति लाते हुए माह फरवरी के अंत तक पूर्ण करने को कहा। हर घर जल सर्टिफिकेशन में कम प्रगति वाले स्थलों पर ग्राम सभा स्तरीय बैठक का रोस्टर बनाकर आचार संहिता से पहले  बैठक आहूत करने को कहा गया। इसके साथ ही फेज-1 कर कार्य जल्द पूर्ण करने, जीओ टैगिंग के कार्यों में तेजी लाने, पोलिंग बूथ स्कूलों में नल कनेक्शन चेक करने तथा पुनरीक्षित आंगणन में सभी आवश्यक प्रपत्र संलग्न कर मितव्ययता के साथ उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, नरेश पाल, जीतमणि, पेयजल निगम के. एन. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!