Ad image

आग लगने से मकान में रखा सामान स्वाहा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 जून 2020

चमोली: तहसील कर्णप्रयाग के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिमली के अन्तर्गत 16 जून की रात्रि को सिमली गांव निवासी दर्शन लाल पुत्र माधू लाल के आवासीय पक्के मकान में अचानक आग लगने से घर में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया। 

राजस्व उप निरीक्षक नीरज पुरोहित ने मौका मुआयना कर बताया कि इस घटना में आवासीय मकान के चारों कमरों को क्षति पहुॅची है तथा मकान में रखे घरेलू सामान, खाद्यान्न, कपडे आदि सामग्री जल कर नष्ट हुई है। 

इस घटना में पारिवारिक सदस्यों एवं मवेशियों को कोई क्षति नही पहुॅची है। मकान के भूतल को गौशाला और प्रथम तल आवास के प्रयोजन में लाया जाता रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!