‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के तहत जन चलाया जागरूकता अभियान 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 फरवरी 2024 ।  स्वीप समिति एवं राष्ट्र सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।

नई टिहरी शहर में वोटर प्रतिशत वृद्धि हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पुष्पा नेगी द्वारा इस जन जागरूकता रैली को शहर भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया साथ ही प्राचार्य मैडम ने खुद रैली में भी प्रतिभाग कर समाज को एक संदेश दिया है कि अपने मत का अवश्य प्रयोग करें । 

उन्होंने कहा है कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी बूथ संख्या 97 पर बहुत ही कम प्रतिशत वोटिंग हुई है इसको इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत बढ़ाया जाना चाहिए जिसके तहत आईटीआई कॉलोनी पुलिस लाइन छमुंड वाले क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी शहर वासियों को अनिवार्य रूप से वोट डालने को कहा । 

यह रैली महाविद्यालय से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौराहे, प्रेस क्लब बसंत, विहार नई टिहरी मुख्य बाजार, हनुमान चौक, पुलिस थाने होते हुए आईटीआई कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी के साथ महाविद्यालय में समाप्त हुई ।  

रैली में स्वीप समिति के सदस्य डॉक्टर सुशील कुमार कगदड़याल, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ढौंडियाल, डॉ नवीन रावत और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीपी  सेमवाल महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डीपीएस  भंडारी, डॉक्टर ड़ीएस तोपवाल, डॉ दिनेश वर्मा, डॉक्टर सोहन कोहली, डॉक्टर अंकित बोरा तथा डॉक्टर कमलेश चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

“वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना मताधिकार चांद पर चंद्रयान, धरती पर मतदान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान जागो जागो हे मतदाता तुम भारत के भाग्य विधाता “

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!