गढ़वाल संसदीय सीट से होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत- सुबोध उनियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

( गजा नरेन्द्र नगर से डी पी उनियाल की रिपोर्ट)

टिहरी गढ़वाल 27 मार्च। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के बाद नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी साथ ही गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। जनता ने मन बना लिया है कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर ही जीत हासिल करने को तैयार है , विकसित भारत संकल्प के लिए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है, कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति और मुद्दा नहीं है । नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती तथा विकास खंड फकोट के प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर पर तैयारी की गई है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!