मेले हमारी सुख समृद्दि एंव साैहार्द के प्रतीक : प्रदीप रमाेला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 मार्च। टिहरी जिले के अंतर्गत लंबगांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रतापनगर क्षेत्र में पट्टी ओण के सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर, पट्टी भदूरा के कोटेश्वर महादेव मंदिर, और पट्टी रौणद रमोली के पुजारगांव में हर साल लगने वाले मेले शुरू हो गए हैं। महाशिवरात्रि के पहले दिन बहुत सारे श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और जलाभिषेक किया, फूल, चावल, पुष्प, पिठाई, और फल चढ़ाकर मन्नतें मांगी।

शुक्रवार को ओणेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रतापनगर क्षेत्र के तीन पट्टियों में होने वाले मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और हमें इन्हें संजोने की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार से ओणेश्वर महादेव मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग की।

मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, और कोटेश्वर महादेव मंदिर पुजारगांव में नरेंद्र गढ़वाल लोक कला और संस्कृति संस्थान के कलाकारों और लोक गायक नरेंद्र पंवार के भजनों का धूमधाम से स्वागत किया गया।

मेले में ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका भट्ट, ओणेश्वर महादेव के पुजारी पदम सिंह राणा, कोटेश्वर महादेव के पुजारी रेबत सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, मनोज रमोला, साहब सिंह पोखरियाल, सरोज सिंह पंवार, कपिल जोशी, वीरचंद रमोला, सोहनपाल पंवार, प्रताप सिंह पंवार, रोशन सिंह, गिरीश आर्य आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!