राजकीय महाविद्यालय तेगड़ में ‘मेरे सपनों का कार्यक्रम’ आयोजित, युवाओं को सपने साकार करने के लिए किया प्रेरित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय तेगड़, लोस्तू, बडियार, टिहरी गढ़वाल में ‘मेरे सपनों का कार्यक्रम’ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार की अध्यक्षता में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) विनोद सुयाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. उत्तम भंडारी,गौरव राणा, राहुल भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने सपनों, आकांक्षाओं एवं लक्ष्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्राओं सुहानी, अनुष्का, अपेक्षा, कृष्णा एवं सृष्टि द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुआ। उनकी मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ वेणीराम अंथवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद सुयाल ने युवाओं के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जोशी एवं छात्र कपिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं, भविष्य की संभावनाओं तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षा और दृढ़ संकल्प की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सृजना राणा ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. राजेश भट्ट, श्रीमती कविता बिष्ट तथा श्री संदीप नेगी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!