यहां गड्ढे में गिरे सांड को कैसे निकाला बाहर, देखें वीडियो

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

आपदा प्रबंधन बिभाग की टीम ने गड्ढे में गिरे सांड को बचाया

टिहरी गढ़वाल। आज 9 सितंबर को मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी के नेतृत्व में रानी चौरी के पास गड्ढेमें फंसे सांड का DDRF टीम टेहरी द्वारा कुशलता पूर्वक रेस्कु किया गया। देखिए वीडियो…

गड्ढे में गिरे सांड का रेस्कयू करते ddrf टीम

दरअसल, टिहरी जिले के रानीचोरी के पास सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाए गए गड्ढे पर एक सांड गिर गया, जिसकी सूचना साबली के प्रधान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गई। प्रधान द्वारा बताया गया कि यह सांड सुबह से गड्ढे में गिरकर फंस गया था। ग्रामीणो ने इसे निकालने की कोशिश की, लेकिन नही निकाल सके। उसके बाद प्रधान द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद आपदा प्रबंधन बिभाग और तहसील टिहरी की DDRF टीम मौके पर सांड का रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। उसके बाद गड्ढे में गिरे हुए सांड को रस्सी और PWD चम्बा की जेसीबी की मदद से बाहर निकाल कर सांड की जान बचाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!