उत्तराखंडराजनीति

इस बार रिकॉर्ड वोटों के अंतर के साथ लोकसभा पहुंचेंगी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह: रमोला

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च। टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह फिर से लाखों वोटों के अंतर से एकबार फिर लोकसभा पहुंचेंगी। यह बात जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयर मैन सुभाष रमोला ने आज भाजपा कार्यालय नई टिहरी में टिहरी विधान सभा चुनाव कोर कमेटी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि कही।

रमोला ने कहा कि मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आम जनमानस का सर्वांगीण विकास हो रहा है, विश्व में भारतीयों का मान बढ़ा है, राष्ट्रीय की सीमाएं चारो ओर से सुरक्षित है। डबल इंजन की सरकार का प्रभाव सम्पूर्ण उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार नीति, युसीसीए, धर्मांतरण, नकल विरोधी कठोर कानून आदी अनेकों रुप से देखने को मिला है। उन्होने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की एक तरफा जीत पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर होगी।

हाल में ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पार्टी हाई कमान की सस्तुति पर जारी टिहरी विधान सभा चुनाव प्रबन्धन समिति की सूचि जारी की। जिसमें विधान सभा प्रभारी सुभाष रमोला, संयोजक किशोर उपाध्याय, सह- संयोजक मस्ता सिंह नेगी, विस्तारक सुवेंद्र राणा, बीएलए राम लाल नौटियाल, चुनाव कार्यालय प्रभारी शीश राम थपलियाल, हीरा नेगी, कॉल सेन्टर प्रभारी विजय कठैत, शान्ति प्रसाद खंडूरी, वाहन व्यवस्था प्रमुख सोहन चौहान, विक्रम राणा, प्रचार सामग्री प्रमुख रविन्द्र सेमवाल, सोनवीर सिंह सजवान, सोशल मीडिया पवन शाह, अरविंद मखलोगा, यात्रा/प्रवास व प्रोटोकॉल नीरज खत्री, मुनेंद्र भट्ट, बूथ स्तर के कार्य व घर घर सम्पर्क सुधीर बहुगुणा, प्रताप गुसाईं, हिसाब किताब राजेश ड्यून्डी,अब्दुल अतीक, न्याय प्रक्रिया एव चुनाव आयोग श्री अनसूया नौटियाल, गोविन्द बिष्ट, मतगणना डॉo प्रमोद उनियाल, सतवीर सिंह पुंडीर, आंकड़े विनोद सुयाल, परमजीत सिंह सजवान, घोषणा पत्र देवेंद्र वेलवाल, दिनेश डोभाल, वीडियो वेन राहुल बिजलवान, नीरज गिरी, लाभार्थी सम्पर्क सुनीता देवी, सुशील बहुगुणा समाजिक सम्पर्क प्रमुख खेम सिंह चौहान, संपर्क/की वोटर संजय मैठाणी, युवा सम्पर्क गौरव गुसाईं, विनीत उनियाल, महिला सम्पर्क उर्मिला राणा, अनिता कोठारी, एससी सम्पर्क वीरेंद्र सिंह, गुडेंद्र मिस्त्री, एसटी सम्पर्क तौफिक अहमद, सुरेंद्र नौटियाल, झुग्गी झोपड़ी अभियान गुरु प्रसाद चमोली, भारती सेलवान, विशेष सम्पर्क वीरेंद्र सेमवाल, कर्म सिंह तोपवाल, रैली प्रमुख कृष्णा कोठारी, विक्रम चौहान तथा नुक्कड़ सभा प्रमुख राजेंद्र डोभाल व महिपाल सिंह सजवान को बनाया गाया है।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति टिहरी विधान सभा की प्रथम बैठक का संचालन उदय रावत व अध्यक्षता राजेश नौटियाल ने की। इस मौके पर मेहरबान सिंह रावत, देवेंद्र बेलवाल, दर्मियांन सिंह कंडारी, खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, संदीप रावत, लीला मखलोगा, प्रमोद उनियाल, नीरज गिरी, गोपी राम चमोली, जगतम्बा रतूड़ी, असगर अली, हर्ष मणि सेमवाल आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!