टीएचडीसी टिहरी एवं सीआईएसएफ टिहरी के बीच कल होगा वॉलीबाल का फाइनल मैच

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 मार्च। कोटेश्वर परियोजना में आज वॅालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टीएचडीसी टिहरी, सी.आई.एस.एफ. टिहरी, टीएचडीसी कोटेश्वर, सी.आई.एस.एफ. कोटेश्वर, उपनल कोटेश्वर तथा यूथ क्लब कोटेश्वर ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्धघाटन  महाप्रबंधक (ओ.एंड  एम.) श्री एम.के.सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में टीएचडीसी  टिहरी एवं सी.आई.एस.एफ. टिहरी फाइनल में अपना स्थान  बनाने में सफल रही। फाइनल मैच दिनांक 07.03.2024 को आयोजित किया जायेगा ।

कार्यक्रम में श्री बी.एस. पुंडीर, अपर महाप्रबंधक (ओ.एण्ड एम.), श्री आर.एस. कैंतुरा , उप महाप्रबंधक (जल यांत्रिक), श्री बी.एस. नकोटी, वरिष्ठ प्रबंधक (जल यांत्रिक), श्री  पारस राणा, सहायक कमान्डेंट (सी.आई.एस.एफ.), डॉ. सुमंत निदेशक (हाई परफोर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी), श्री बी.एस. मथुरिया, प्रधानाचार्य (ओमकारानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल कोटेश्वर) विभागाध्यक्षों के साथ-साथ सी.आई.एस.एफ. के सहायक कमान्डेंट तथा प्रबंधक श्री एस.एस.राणा, उप प्रबंधक श्री गिरीश उनियाल आदि अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!