नगर पंचायत गजा में महिलाओं ने ली शपथ

डी पी उनियाल गजा
टिहरी गढ़वाल 20 मार्च। विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में महिला समूहों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। नगर पंचायत गजा के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाओं को शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गजा के अंतर्गत घंटाकर्ण स्वयं सहायता समूह, जयदेव महादेव समूह, राजेश्वरी समूह, की महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित कर कहा मतदान करना जरूरी है इसके माध्यम से हम अपना प्रतिनिधि चुनते हैं इसलिए वगैर किसी प्रलोभन में आकर निष्पक्ष मतदान करेंगे। कहा कि मतदान करने जायेंगे,अपना फर्ज निभायेंगे। नगर पंचायत गजा कर्मियों अजय सिंह गुसाईं, नितेश सिंह चौहान, दिनेश चौहान, लखन पाल, महेश पाल सिंह, बलवंतसिंह गुसाईं ने सहयोग किया। महिलाओं में आरती देवी, सीमा, जमुना देवी, सुषमा, बबीता देवी,आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।