चम्बा पुलिस ने एक चालाक स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अप्रैल। चंबा पुलिस ने वादी दरबान सिंह निवासी मंदिर मोहल्ला, चंबा द्वारा दिनांक 26.03.24 को अपनी स्कूटी की चोरी के संबंध में दर्ज किये गए तहरीर के आधार पर कार्रवाई की। अभियुक्त द्वारा पीएनबी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया जाने के आरोप में भी अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

चंबा पुलिस ने अपने प्रयासों से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, और घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इसकी पुष्टि की गई है। अब अभियुक्त को वैधानिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का नाम:
जितेश विश्वकर्मा उर्फ जीता, उम्र 20 वर्ष, पुत्र धनसुरे विश्वकर्मा, निवासी धनेरी नगर पालिका खांडा चक्र मानम2 कालिकोट थाना झिरूपट आंचल कोनाली नेपाल, वर्तमान में बौराडी नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी है। अभियुक्त से स्कूटी और प्लास बरामद किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!