पूर्व संध्या पर डॉ अंबेडकर को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया याद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अप्रैल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनाँक 13.4.24 को राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ अंबेडकर को श्रद्धा और उत्साह के साथ याद किया गया ।
प्रोग्राम की शुरुआत में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए ।
राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ सोनिया ने डॉ अंबेडकर के संघर्ष भरे जीवन और उनके विचारों को याद किया । प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल ने कहा की डॉ अंबेडकर का संपूर्ण जीवन समाज के दलित, पिछड़े वर्ग एवं स्त्रियों को सामाजिक अधिकार दिलाने में समर्पित रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें, प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!