Ad image

राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर फूंका पुतला

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय टिहरी के बोराडी साइ चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुसरफ़ अली ने कहा कि देश की आम चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के लोग अनर्गल बयान बाजी करना शुरू कर दे रहे हैं क्योंकि भाजपा के पास विकास का और जनहित का कोई मुद्दा नहीं है ।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं से झूठे वादे करके भाजपा सरकार में आई लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ । आज महंगाई सातवे आसमान पर है भाजपा का अपना खजाना खूब भर रहा है लेकिन लोग दर-दर के ठोकरे खा रहे हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, ममता उनियाल मीना शाह ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ,प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ़ अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह रौतेला, विजयपाल सिंह रावत, आनंद सिंह मंदरवाल, वरिष्ठ नेता निहाल सिंह नेगी ,लखबीर सिंह चौहान ,बलवीर कोहली, नवीन सेमवाल,गब्बर सिंह रावत ,वीजेद्र सिंह रावत, नफीस खान, शैलेंद्रकांत, संतोष आर्या ,प्रदीप रावत वीरेंद्र दत्त, अनूप उनियाल दिनेश पवार अनीश खान मनोज शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस में उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!