टिहरी गढ़वाल 5 अप्रैल। अलविदा के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गयी। इस अवसर पर मस्जिद फैज ए आम में मौलाना ने और जामा मस्जिद में मौलाना असजद ने नमाज अदा की। बोलते हुए, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असजद ने कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। उन्होंने सभी से अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखने, मुल्क और पूरे आलम के लिए अमन और चेन की दुआ करने के साथ ही सभी सम्पन्न लोगों से गरीबों के लिए ज़कात के रूप में अपनी आय का एक हिस्सा समय पर निकालने का आह्वान किया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुशर्रफ अली ने सभी नमाजियों को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।
अलविदा के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



