आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अप्रैल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 मार्च 2024) एवं वर्ष 2023-24 में महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न क्रीड़ा, निबंध, चित्रकला, स्लोगन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन डॉ सृजना राणा द्वारा किया गया एवं डॉ प्रतीक गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!