Ad image

51 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अप्रैल। थत्यूड़ थाना पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान 51 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर जुबैर और हसनदीन नामक हैं। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

इस ऑपरेशन में, जुबैर पुत्र निसार अहम निवासी ग्राम जाटोवाला, थाना-छछरौली, यमुनानगर, हरियाणा और हसनदीन पुत्र नूरदीन निवासी पलहोड़ी, थाना-माजरा पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के चडोगीधार के पास से पकड़ा गया। जिसमें जुबैर के कब्जे से 26 किलो 760 ग्राम और हसनदीन के कब्जे से 24 किलो 210 ग्राम कुल 50 किलो 970 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया गया है।

इन तस्करों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई अनिल भट्ट, राहुल थापा, कांस्टेबल मैराज आलम, अरुण शर्मा, और नरेश शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!