राजकीय महाविद्यालय पाबौ में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में वेबीनार का आयोजन

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 14 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष् में वेबीनार का आयोजन किया गया था। इस वेबीनार का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज को अंबेडकर जी के विचारों के महत्व को समझाना और उनके योगदान को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से विश्लेषण करना था। वेबीनार का शीर्षक था “भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के विचारों का वर्तमान परिपेक्ष्य में योगदान”।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारी गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अंबेडकर जी के विचारों को अपने क्षेत्र की दृष्टि से विशेषांकित किया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री मुकेश शाह और सहसंयोजक डॉ गणेश चंद्र रहे। महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. नोडल श्री सौरभ सिंह ने अंबेडकर जी के शैक्षिक पक्ष पर विचार रखे और समावेशी शिक्षा के महत्व को बताया। समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ.तनुजा रावत ने उनके सामाजिक पक्ष को रखा और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को समाज का वास्तविक ढांचा बताया।

अर्थशास्त्र के प्राध्यापक श्री मुकेश शाह ने बाबासाहेब के आर्थिक विचारों पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका श्रीमती सुनीता चौहान ने बाबा साहब के संवैधानिक उपचारों पर प्रकाश डाला और समानता का अधिकार दिलाने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

वेबीनार की मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य प्रोफेसर कमला चन्याल ने तत्कालीन विषम परिस्थितियों में भी बाबा साहब के समाज की समस्याओं को उजागर किया और उनका उपचार भी बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी संघर्षशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बात की।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ.सरिता द्वारा किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!