देहरादून 13 मई 2024। सीबीएसई बोर्ड ने अपने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं कक्षा में 87.98% छात्रों को पास किया गया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 है जबकि लड़कों का 85.12%।
इस बार देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83% रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
CBSE Board 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- चरण 1: सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in. या cbse.nic.in.) पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सबमिट करें।
- चरण 4: सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 5: अनंतिम मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
रैंक राज्य का नाम पास प्रतिशत
1 तिरुवनंतपुरम 99.91
2 विजयवाड़ा 99.04
3 चेन्नई 98.47
4 बेंगलुरु 96.95
5 वेस्ट दिल्ली 95.94
6 ईस्ट दिल्ली 94.51
7 चंडीगढ़ 91.09
8 पंचकुला 90.26
9 पुणे 89.78
10 अजमेर 89.53
11 देहरादून 83.82
12 पटना 83.59
13 भुवनेश्ववर 83.34
14 भोपाल 82.46
15 गुवाहाटी 82.05
16 नोएडा 80.27
17 प्रयागराज 78.25




