Ad image

चारधाम यात्रा मार्गाे पर नगर निकायों के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य निरन्तर जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 मई, 2024। चारधाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा मार्गाे पर नगर निकायों के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य निरन्तर जारी है।
नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर की टीम द्वारा सोमवार और मंगलवार को नरेंद्रनगर बाईपास रोड़ के किनारे प्लास्टिक कूड़ा करकट को एकत्रित कर पालिका के कूड़ा निस्तारण स्थल पर निस्तारण हेतु भेजा गया तथा पालिका के मुख्य बाजार में बनी नालियों की सफाई करवा कर उसमे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया गया। वहीं निरीक्षण टीम द्वारा नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत दुकानदारों/होटल व्यवसायियों एवं फुटकर विक्रेता को अपनी-अपनी दुकानों में रेट लिस्ट लगाने हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया तथा साथ ही साथ प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में पॉलिथीन चैकिंग अभियान भी चलाया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!