Ad image

10 दिन की शारदीय नवरात्रि बना रही है अद्भुत संयोग, पूरे देश के लिए शुभ: आचार्य दैवज्ञ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि सोमवार 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्तूबर तक पूरे 10 दिन चलेंगी। लंबे समय बाद बना यह संयोग मंत्रों व यंत्रों की सिद्धि के लिए अद्भुत और पूरे भारतवर्ष के लिए मंगलकारी माना जा रहा है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’ ने बताया कि दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार नवरात्रि पर उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। तृतीया तिथि 24 और 25 सितंबर को दो दिन रहेगी, जिससे नवरात्रि में एक दिन की वृद्धि होगी। नवरात्रि में बढ़ती तिथि शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

घट स्थापना का मुहूर्त

तारीख: सोमवार, 22 सितंबर

प्रातः कालीन मुहूर्त: सुबह 05:58 से 07:52 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: 11:37 से 12:25 बजे तक

धर्मशास्त्रों के अनुसार इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

आचार्य दैवज्ञ ने बताया कि वह स्वयं भी इस नवरात्रि में अपने आवास धर्मपुर स्थित व्हाइट हाउस में ब्रह्ममुहूर्त व अर्धरात्रि में साधना कर देश की खुशहाली की कामना करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!