वाहन दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 मई, 2024। उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर ने बताया कि थाना नरेन्द्रनगर के क्षेत्रान्तर्गत गजा-चम्बा मोटर मार्ग पर धुवाकोटी की धार के पास 31 मार्च, 2024 को वाहन संख्या यू.के. 007टी.ए.-0530 (टाटा सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

वाहन में 04 व्यक्तियों को मृत्यु एवं 1 के घायल होने के फलस्वरूप उक्त दुर्घटना की सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं को रोकने तथा सुझाव प्राप्त करने एवं दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा उनकी अध्यक्षता में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी टिहरी, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग चम्बा की समिति गठित की गयी है।

उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि उक्त घटना का प्रत्यक्ष घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो वे मौखिक अथवा अभिकथन पेश करना चाहे तो वे सूचना निर्गत होने के 07 दिन अन्दर किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी कार्यालय नरेन्द्रनगर में उपस्थित होकर अथवा डाक से प्रस्तुत कर सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!