Ad image

पूर्ति विभाग की टीम ने होटल ढाबों में मारे छापे

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 मई, 2024। जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घनसाली एव चमियाला क्षेत्रान्तर्गत होटलों एवं ढाबों का औचक निरीक्षण कर घरेलू सिलेण्डरों के अवैध रूप से प्रयुक्त पाये जाने पर 10 प्रतिष्ठानों का चालान कर कुल 24 हजार रूपये की धनराशि वसूल की गई।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी घनसाली ने बताया कि सोमवार को घनसाली एव चमियाला क्षेत्रान्तर्गत होटलों एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय घरेलू गैस सिलेण्डरों का होटल, रैस्टोरेन्ट व ढाबों में अवैध रूप से प्रयुक्त होना पाये जाने पर 10 प्रतिष्ठानों को चेतावनी देते हुए नगद जुर्माना लगाया गया, जिसके तहत आठ दुकनदारों पर दो-दो हजार का तथा दो दुकानदारों पर चार-चार हजार का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुल 24 हजार रूपये का चालान की धनराशि वसूल की गई। इसके साथ ही सुनहरीगाड/मन्दार के साथ होटलों एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक अमित भण्डारी, रामेश्वरी, धीरेन्द्र पेटवाल मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!