Ad image

सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  स्वामी रसिक महाराज का नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला  9 दिसंबर । सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री स्वामी रसिक महाराज का नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला पहुंचने पर सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक लोगों द्वारा पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि आज पूरे देश में बड़े स्तर पर धन का प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाया जा रहा है जो कि सनातन संस्कृति के लिए खतरा बन गया है। आज प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि अपनी संस्कृति एवं धर्म-कर्म को ध्यान में रखकर आचरण करे और यह तभी संभव है जब हम वैदिक हिन्दू सनातन संस्कृति से स्वयं जुड़े रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन कर्णवाल, ग्राम प्रधान खांड गांव श्रीमती सविता नेगी , विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री अजय सिंह, कुलदीप नेगी, रवि कुकरेती, करण नेगी, सुरेश कुकसाल, रेनू विष्ट, दरमियान सिंह, अजय साहू, आश्रम संचालिका साध्वी मां देवेश्वरी एवं बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े अनुयाई उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!