कल मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पहली बार सुनाई देगी होमगार्ड की बैंड धुन

टिहरी गढ़वाल 11 मई 2024। रविवार 12 मई को सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आज शनिवार को भगवान बद्रीनाथ की डोली धाम पहुंच गई हैं। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है। 

बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, वहीं इस वर्ष कपाट खुलने के मौके पर सेना की बैंड धुनों के साथ ही पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन भी श्रद्धालुओं को सुनाई देगी। होमगार्ड कमांडेंट जनरल केवल खुराना की पहल पर होमगार्ड के जवानों की मस्क बाजे की टीम तैयार की गई है। जो देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के मुताबिक एक दिन में 16 हजार लोग बद्रीनाथ धाम,15 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम, 9 हजार श्रद्धालु यमुनोत्री तो 11 हजार लोग गंगोत्री में दर्शन कर सकेंगे। यानी चारों धाम में रोजाना 51 हजार लोग दर्शन करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!