टोंस नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 17 मई 2024। पुलिस थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि लालढांग के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक हिमाचल से अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने आया था व टोंस नदी में नहाने के दौरान उक्त युवक अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नदी में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय बाद कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। युवक का नाम अनुराग चौहान S/0 शयाम सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष, निवासी किलोड हिमांचल प्रदेश है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!