टिहरी गढ़वाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 5 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 जून। शासन में निहित व्यवस्था के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को 5 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया है।

इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि शासनादेशों के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 11 जून से 15 जून 2024 तक 5 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जनपद के समस्त सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र संबंधित कार्यों का निर्वाहन करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!