Ad image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में योगी आदित्यनाथ जी की माता का हालचाल जाना

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 16 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि योगी आदित्यनाथ जी की माता के उपचार में कोई कमी न हो और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मरीजों की हर संभव मदद करेगी और चिकित्सा सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!