Ad image

टीएचडीसीआईएल द्वारा टिहरी में 27वें आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का दूसरा दिन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, 19 जून 2024 । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी परियोजना, उत्तराखंड में 27वें अंतर केन्‍द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम (आईसीपीएसयू) कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 जून को किया गया। विद्युत मंत्रालय (एमओपी) के तहत पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कैरम टूर्नामेंट के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।

पुरुष वर्ग में, पहले सेमीफाइनल में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने ग्रिड इंडिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नीपको ने केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने नीपको को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि ग्रिड इंडिया ने सीईए को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में, पहले सेमीफाइनल में पी.एफ.सी. ने पावर ग्रिड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने ग्रिड इंडिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने पी.एफ.सी. को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता।

टूर्नामेंट में पावर सेक्टर की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मिनिस्ट्री ऑफ पावर, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी), ग्रिड इंडिया, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरईसी), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) और मेजबान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) शामिल हैं।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन, 20 जून 2024 को, महिला और पुरुष वर्ग के एकल और युगल मुकाबले खेले जाएंगे। यह जानकारी डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) द्वारा उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डी.पी. पात्रो, अपर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री रवींद्र सिंह राणा, चीफ रेफरी अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक जनसम्पर्क मानबीर सिंह नेगी, उप प्रबंधक श्री दीपक उनियाल, आर.डी. ममगाईं, श्री शेर सिंह रावत, श्री एस. एस. मेहरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!