जिलाधिकारी ने किया कागुंड़ा धाम का निरीक्षण, नागराजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जून: जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने रविवार को थौलधार विकासखंड के कागुंड़ा धाम पहुंचकर कृष्ण स्वरूपा भगवान नागराजा का आशीर्वाद लिया। जिलाधिकारी ने कागुड़ा में पहुंचकर भगवान नागराजा के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कागुड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की 2 जनवरी 2024 की घोषणा के क्रम में यह निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि कागुड़ा एक बेहद खूबसूरत स्थल है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सौंदर्यीकरण, लाइटिंग व्यवस्था, व्यू प्वाइंट का निर्माण जैसे कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

कागुंड़ा के नव निर्मित मंदिर में सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। जनता की मांगों में कागुंड़ा पंपिंग पेयजल योजना, मंदिर जाने का एप्रोच रूट, और कागुंड़ा को पर्यटन विभाग के मैप पर दर्शाने संबंधी सुझाव शामिल हैं। इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

इससे पहले, जिलाधिकारी ने बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की कि इस मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें करीब दो किलोमीटर का हिस्सा कच्चा छूट रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुलायम सिंह रावत, प्रीतम रावत, विनोद भट्ट, राकेश भट्ट, दिलवर रावत, प्रेम लाल जुयाल, वीरेंद्र भट्ट, प्रेम लाल भट्ट, भगवती भट्ट, राजेंद्र कोहली, विनोद, अजीत, नरेश, राजस्व कानूनगो बृजेंद्र रमोला, और थानाध्यक्ष छाम सुखपाल मान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!