जिलाधिकारी ने जारी किया तहसील दिवसों का रोस्टर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 जून, 2024। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद की तहसीलों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवसों में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

रोस्टर के अनुसार दिनांक 02 जुलाई, 2024 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय), दिनांक 06 अगस्त, 2024 को तहसील देवप्रयाग, दिनांक 03 सितम्बर, 2024 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 को तहसील कीर्तिनगर, दिनांक 05 नवम्बर, 2024 को तहसील घनसाली, दिनांक 03 दिसम्बर, 2024 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 07 जनवरी, 2025 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 04 फरवरी, 2025 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 04 मार्च, 2025 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़), दिनांक 01 अपै्रल, 2025 को उप तहसील मदननेगी, दिनांक 06 मई, 2025 को तहसील गजा, दिनांक 03 जून, 2025 को तहसील नैनबाग, दिनांक 01 जुलाई, 2025 को तहसील टिहरी तथा दिनांक 05 अगस्त, 2025 को तहसील नरेन्द्रनगर में आयोजित किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!