Ad image

अधिकारी मस्त, जनता पेयजल से त्रस्त: पेय जल पुनर्गठन का कार्य आधा अधूरा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हिण्डोलाखाल, 17 जून: हिण्डोलाखाल ब्लाक में बाग़वान हिण्डोलाखाल पेय जल पुनर्गठन का कार्य जलनिगम देवप्रयाग द्वारा किया जा रहा है। यह योजना लगभग 45 करोड़ रुपये की है और पुनर्गठन का कार्य 2022 से चल रहा है। परंतु हिण्डोलाखाल ब्लाक मुख्यालय को पुनर्गठन से वंचित रखा गया है, जबकि 1984 में बनी पेयजल पाइपें जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं।

जनता का आक्रोश, जांच की मांग

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जितेन्द्र उनियाल का कहना है कि जलनिगम द्वारा हिंडोला खाल बाजार में पुनर्गठन के कार्य नहीं किए जारहे हैं वर्षों पुरानी पाईप लाइनें जीर्ण शीर्ण हो गयी है और बाजार ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जिससे जनता का आक्रोश कभी भी उग्र रूप ले सकता है। हिण्डोलाखाल ब्लाक के मुख्यालय में पानी की आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ उनियाल का कहना है कि निगम द्वारा किए जा रहे पुनर्गठन कार्यों की जांच की जानी चाहिए। जो निर्माण कार्य जलनिगम द्वारा करवाया जा रहा है, वह भी आधाLम।

-अधूरा है। पाइपों में निरंतर रिसाव हो रहा है और जो टैंक बने हैं, उन्हें महीनों से भरा ही नहीं गया है। इससे टैंकों के कभी भी चटकने का खतरा बना हुआ है।

मांग: पेयजल पुनर्गठन योजना में शामिल करें ब्लॉक मुख्यालय को

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने अधिकारियों से मांग की है कि वे इस समस्या का शीघ्र समाधान करें और हिण्डोलाखाल ब्लाक मुख्यालय को भी पेयजल पुनर्गठन योजना में शामिल करें। जनता का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

अपडेट जारी……


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!