काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के 10 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 12 जुलाई: श्री प्रेमचंद अग्रवाल, माननीय कैबिनेट मंत्री शहरी विकास महोदय द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के 10 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत त्रिवेणी घाट से की गई।

इस अभियान में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा 12 जुलाई से 22 जुलाई तक 7000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण के लिए प्लास्टिक और सूखे कचरे के रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग से तैयार Tree Guard और लिगेसी प्लांट में उत्पन्न खाद का भी उपयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने नगर निगम ऋषिकेश के सभी पर्यावरण मित्रों, सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षकों को रेनकोट भी वितरित किए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!