Ad image

भिलंगना के रा.इं.कॉलेज मथकुड़ीसैन में NDRF का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, 318 प्रतिभागियों ने सीखी आपदा से बचाव की तकनीक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 अप्रैल 2026।जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के समन्वय में विकासखंड भिलंगना के राजकीय इंटर कॉलेज मथकुड़ी सैन में शुक्रवार को NDRF की टीम द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं सहित कुल 318 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

NDRF टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से स्टेचर तैयार करने के तरीके, खोज एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेमो प्रस्तुत किया गया तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को भूकंप की स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई।

टीम लीडर ने बताया कि कमांडेंट संतोष कुमार, 15वीं बटालियन NDRF के निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टिहरी जनपद में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक लगभग 13 स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तहसील घनसाली में तथा 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में भी स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित (15वीं NDRF) तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देते हुए आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.एस. रावत ने आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारियों के महत्व पर बल देते हुए छात्रों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!