घुडसिल में एक्सावेटर मशीन पर गिरा भारी बोल्डर, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 08 जुलाई 2024 । बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक एक्सावेटर मशीन के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस घटना से यात्रा में बाधा उत्पन्न हो गई और दोनों ओर तीर्थयात्री फंस गए हैं।

जोशीमठ तहसील प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए फंसे हुए तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित करना शुरू कर दिया है। एक्सावेटर मशीन को बोल्डर से निकालने और सड़क से बोल्डर हटाने का काम तेजी से जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!