सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने धराली आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2025। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार के दायित्वधारियों एवं भाजपा संगठन पदाधिकारियों का एक दल शुक्रवार को आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचा। यहां उन्होंने अधिकारियों से धराली क्षेत्र में हुई क्षति और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

आपदा प्रबंधन कार्यों में समन्वय देख रहे वरिष्ठ आईएएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी और मोबाइल नेटवर्क आंशिक रूप से बहाल हो चुके हैं, जबकि लिमचागाड़ में वैली ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

दल के सदस्यों ने राहत कार्यों में संगठन की ओर से सक्रिय सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की टीमें मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करेंगी।

बैठक में दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, राम सुंदर नौटियाल, जगत सिंह चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान भी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!