तहसील बालगंगा, बूढ़ा केदार के तोली गांव में भूस्खलन: जिंदा दफन हुई माँ बेटी का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जुलाई 2024। आज दिनांक 27 जुलाई 2024 को तहसील बालगंगा, बूढ़ा केदार के तोली गांव में देर रात भूस्खलन की घटना सामने आई है। एसडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। एक भवन में कुछ व्यक्तियों के दबे होने की सूचना के चलते एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन मौजूद है। घनसाली से एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष और उनकी बेटी अंकिता, उम्र 15 वर्ष, ग्राम तोली गांव, दोनों के शव मलबे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

सेनानायक एसडीआरएफ श्री मणिकांत मिश्रा ने भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ टीम को बूढ़ा केदार क्षेत्र में ही कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अन्य दबे हुए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!