Ad image

हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल: 21 जुलाई 2024 । जाखणीधार ब्लॉक के गडूगाड में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर बांज, बुरांश, देवदार, और कचनार जैसे विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

रविवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, और ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने पूजा अर्चना के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा, “जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पौधा मां के नाम’ की सराहना की और सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग को लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, प्रधान जय सिंह, अमर सिंह, विजय हटवाल, नरेंद्र बिष्ट, सुनील उपाध्याय, और लोनिवि के सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, सतीश भट्ट, सुरेंद्र धीमान, निशा लिंगवाल, तथा जेई आशीष सेमवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!