स्वास्थ्य कर्मी बृजमोहन आर्य का शव नदी से बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त। टिहरी गढ़वाल के भिलंगना प्रखंड के अंतिम गांव गेंवाली में 22 अगस्त की रात बादल फटने के बाद राहत कार्यों के लिए भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य बृजमोहन आर्य का शव आज नदी से बरामद कर लिया गया।

बृजमोहन आर्य, जो एलोपैथिक चिकित्सालय खवाड़ा में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे, अस्थाई लकड़ी के पुल से फिसलकर नदी में गिर गए थे और तेज बहाव में बह गए थे। उनके साथ नदी में गिरे दूसरे स्वास्थ्य कर्मी ने किसी तरह खुद को बचाने में सफलता पाई थी, लेकिन 54 वर्षीय बृजमोहन आर्य इस दुर्घटना में जान गंवा बैठे।

घटना के बाद से एसडीआरएफ कोटी कॉलोनी और पुलिस प्रशासन की टीम ने लगातार खोजबीन की, जिसमें आज बृजमोहन का शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ टीम में SI दीपक जोशी, HC शैलेन्द्र चमोली, CT कविन्द्र, और CT सुमित शामिल थे।

बृजमोहन के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!