जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतापनगर तहसील और खंड विकास कार्यालय का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतापनगर तहसील और खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में उन्होंने उपस्थिति पंजिका, पटल सहायकों के कार्यों, स्टाफ, वाहन, पटवारी चौकी, तहसील कोर्ट में लंबित वाद, आपदा राहत सामग्री, और ऑनलाइन आरसी से संबंधित मामलों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को लंबित वादों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए और आपदा राहत सामग्री को जरूरतमंद क्षेत्रों में वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

खंड विकास कार्यालय के निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कूड़ा वाहन के ईंधन की कमी के कारण तीन दिन से उसकी सेवा बाधित होने पर, उन्होंने तुरंत ईंधन की व्यवस्था कर वाहन को फिर से चालू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फील्ड कर्मचारियों को अधिक फील्ड में जाकर कार्य करने और जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अच्छे प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी नंदकिशोर नौटियाल, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!