Ad image

श्यामपुर कांगड़ी के पास पूर्वी गंगा नहर में डूबे युवक का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार, 24 अगस्त 2024: श्यामपुर कांगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी गंगा नहर में 22 अगस्त को डूबे युवक का शव आज एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राहुल, पुत्र चंद्रपाल, निवासी ग्राम शेरपुर बेला, हरिद्वार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम, उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान शुरू किया, जो लगातार दो दिनों तक जारी रहा।

24 अगस्त को एसडीआरएफ टीम ने पुनः संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया और स्थानीय लोगों की सहायता से युवक के शव को नहर से बरामद किया। शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!