Ad image

सीडीओ ने किया राजकीय आलू प्रक्षेत्र धनोल्टी का निरीक्षण, मनरेगा योजना के अंतर्गत युगपतिकरण का दिया निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 6 अगस्त । सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने राजकीय आलू प्रक्षेत्र, धनोल्टी का निरीक्षण किया। यह प्रक्षेत्र उद्यान विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसका कुल क्षेत्रफल 11.20 हेक्टेयर है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू का उत्पादन हो रहा है, जबकि 1.00 हेक्टेयर में फलदार वृक्षों जैसे सेब, आड़ू, खुमानी, और अखरोट के मातृ वृक्ष लगाए गए हैं। इसके अलावा, 0.35 हेक्टेयर भूमि पर हेलिपैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन 8.85 हेक्टेयर भूमि बंजर पड़ी हुई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि इस बंजर भूमि का उपयोग महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के अंतर्गत युगपतिकरण के लिए किया जाए। इससे निकटवर्ती ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उद्यान में होने वाले उत्पादन से वे अपनी आजीविका भी अर्जित कर सकेंगे।

इस अभिनव पहल के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामवासियों ने भी सहमति जताई है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे इस परियोजना के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करें, ताकि इसे शीघ्र क्रियान्वित किया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!