Ad image

भारी बारिश से मकान का अगला हिस्सा ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अगस्त 2024। प्रतापनगर प्रखंड के पट्टी उपली रंमोली के मध्य पोखरी गांव में भारी बारिश के कारण सोहन लाल का मकान का अगला हिस्सा गिर गया। यह घटना सुबह के समय हुई जब परिवार के लोग उठ ही रहे थे। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर आ गए थे, जिससे कोई घायल नहीं हुआ।

इस घटना के समय घर में सोहन लाल की पत्नी संगीता देवी, उनके बच्चे, उनकी मां अमरा देवी, और उनके विकलांग भाई मनोज लाल उपस्थित थे। मकान के गिरने से सभी लोग दहशत में आ गए, लेकिन किसी को शारीरिक चोट नहीं आई।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने इस घटना के बारे में जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी प्रतापनगर से बातचीत की है और पीड़ित परिवार को आपदा मद से राहत राशि देने की मांग की है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक से घटना स्थल का निरीक्षण करने का अनुरोध भी किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!