उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सांसदों का सार्वजनिक अभिनंदन व संवाद कार्यक्रम 9अगस्त को -राजेश्वर पैन्यूली

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 8 अगस्त 2024। सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली, राष्ट्रीय चेयरमैन पर्वतीय लोक विकास समिति एवं प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, उत्तराखंड भाजपा ने शुक्रवार, 9 अगस्त, 2024 को शाम 3 बजे, डिप्टी स्पीकर हॉल कॉनस्टिटूशन क्लब, नई दिल्ली में होने वाले “नवनिर्वाचित सांसदों का सार्वजनिक अभिनंदन कार्यक्रम” की जानकारी दी।

इस समारोह में उत्तराखंड के सभी पांच नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद—श्री त्रिवेंद्र रावत, श्री अजय भट्ट, महारानी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, श्री अनिल बलूनी, और राज्यसभा के मनोनीत सांसद—श्री नरेश बंसल, श्री महेंद्र भट्ट और डॉ. कल्पना सैनी का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार होंगे, जबकि विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड भाजपा प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, लोकसभा सांसद सुश्री बांसीरि स्वराज और प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखंड श्री आदित्य कोठारी शामिल होंगे।

पैन्यूली ने उत्तराखंड के सभी हितैषियों, गणमान्य नागरिकों और चिंतकों को कार्यक्रम में भाग लेने और अपने क्षेत्र के सांसदों से संवाद करने का निमंत्रण दिया है।

Share This Article
error: Content is protected !!