Ad image

ऋषिकेश में नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ अभियान

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 29अगस्त 2024। नगर निगम की ओर से 29 अगस्त 2024 को लाजपत राय मार्ग और छोटी सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी, और अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल ₹5,100 का जुर्माना लगाया गया और 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को जब्त किया गया।

नगर निगम की टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल, पीआरडी राजेंद्र राणा और रोहित शामिल थे। अभियान के तहत दुकानदारों पर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने और अतिक्रमण के लिए चालान किए गए।

नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना है, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!