Ad image

पोखरी महाविद्यालय में यूथ संसद का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अगस्त 2024। शहीद बेलमती चौहान महाविद्यालय पोखरी पट्टी क्वीली टिहरी गढ़वाल में आज राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में यूथ संसद का आयोजन किया। यूथ संसद अयोजित करवाने का उद्देश्य छात्र संसदीय परंपराओं को सीखें व समझें।

इसमें छात्र-छात्राओं ने संसद सदस्यों का अभिनय व मंचन किया। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका काजल, प्रधानमंत्री दीपिका, गृह मंत्री लक्ष्मी, शिक्षा मंत्री मनीषा, स्वास्थ्य मंत्री, पूजा, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुमन (कैबिनेट मंत्री), पेयजल मंत्री सावित्रि, रक्षा मंत्री मानसी, और विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका शिवानी, मोनिका, निकिता, चांदनी आदि ने विपक्ष की भूमिका अदा की। संसद में बहस के मुद्दे उतराखंड राज्य की समस्याएं रही जैसे पलायन, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, सड़क एवं आपदा प्रबंधन साथ ही महिला आरक्षण एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सदन में चर्चा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने समस्त प्रतिभागयों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास के साथ-साथ विषय की गहन जानकारी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने कहा कि महाविद्यालय में युवा संसद जैसे कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनानें की दिशा सहायक सिद्ध होगी जो कि छात्र छात्राओं में संसदीय संस्थाओं की सोच विकसित करेगी।

इस अवसर पर आज की इस युवा संसद के कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्रीमती सरीता सैनी, डॉ. सुमिता पंवार, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. विवेकानंद भट्ट, अमिता पुंडोरा, अंकित सैनी, रेखा नेगी, मुकेश रतूड़ी, नरेन्द्र बिजल्वाण, नरेश रावत, सुनीता, मूर्ति उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!