न्याय के लिए राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के छात्रों द्वारा पैदल मार्च निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अगस्त 2024 । कोलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 08 अगस्त की रात को ट्रेनी महिला डाक्टर के रेप-मर्डर की घटना के विरोध में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के छात्र संगठन ने एक रैली निकाली। छात्रों का कहना था की गुनाहगार चाहे कोई भी हो उसको जल्दी से जल्दी मृत्युदंड दिया जाये जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
छात्र अमन भंडारी का कहना था कि वर्तमान समय में महिलाओं के प्रति घटनाए लगातार बढ़ रही हैं इन घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को कड़े निर्णय लेने होंगे। कुo काजल ने कहा कि ये वही डाक्टर थे जिन्होंने अपने तथा अपने परिवार के बारे में न सोचते हुए भी करोना जैसी भयानक बीमारी में लोगो की दिन-रात सेवा करते रहे आज इनके प्रति हो रही ऐसी घटनाओ ने पूरे मानव समाज को शर्मसार कर दिया।

रैली में कुo काजल, कुo रितिका, कुo राखी, अमन भंडारी, कुo संजना, कुo इशिका, कुo अंशिका, कुo ख़ुशी, कुo मानसि, सुभाष सिंह आदि छात्र-छात्राए उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!