बाघ के हमले से मृतक राजेंद्र के परिजनों से मिली डीएम, 3 शूटर बुलाकर बाघ को मारने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज तहसील गजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसर पहुंचकर बाघ के हमले से मृतक राजेंद्र के परजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। 

उन्होंने ग्रामवासियों की शिकायत एवं मांगो का तुरंत संज्ञान लेते हुए 3 शूटर बुलवाकर आदमखोर बाघ को मरने के निर्देश संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही बाघ के मारे जाने तक बच्चों के स्कूल आने जाने हेतु 2 से 3 वाहन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बाघ पर निगरानी रखने हेतु  ग्राम स्तर पर कुछ लोगो की टीम बनाकर ग्राम प्रहरी रखना सुनिश्चित करें।

डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख 20 हजार रुपए दिए गए जबकि शेष मुआवजे की धनराशि शीघ्र ही मुहैया करा दी जाएगी।

मौके पर तहसीलदार गजा रैनु सैनी, ग्राम प्रधान पसर नीलम रावत एवम ग्रामवासी मौजूद थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!