योगेश डिमरी पर हमले का आरोपी गैंगेस्टर सुनील कुमार गिरफ्तार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 2 सितम्बर। रविवार को ऋषिकेश के इन्दिरा नगर क्षेत्र में योगेश डिमरी व उनके साथियों पर हुए हमले के संबंध में वादी संदीप भण्डारी ने कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी। इसमें सुनील कुमार पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया, जिससे योगेश डिमरी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस घटना की विस्तृत विवेचना कर रही है, और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों पर भी कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!