Ad image

उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाने पर ओलंपियन वंदना को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने ओलम्पियन वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार ओंकार नाथ पंडित ने सम्मान राशि देने के संबंध में वंदना कटारिया के परिजन को पत्र लिखा है। पत्र लेकर ग्राफिक एरा का प्रतिनिधिमंडल  हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया के परिवार से मिलने गया है।

डॉ. घनसला ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। ओलम्पिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। भले ही भारतीय टीम हार गई है, लेकिन ओलंपिक में चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है। विश्वास है कि अगले ओलंपिक में तीन साल बाद भारत गोल्ड जरूर जीतेगा।

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति कठोर शारीरिक और मानसिक श्रम करते है। उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत योगदान है। उत्तराखंड की लड़कियों और लड़कों का अच्छी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में पदक पाने वाले राज्य के रूप में भी जाना जाएगा। 

उन्होंने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें प्रोत्साहित करेगा। अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!